
लहार: आज भारतीय जनता पार्टी आलमपुर मंडल में बूथ सशक्तिकरण के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी आलमपुर के वरिष्ठ नेता देवी दयाल महाजन के निवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर लहार विधानसभा के वरिष्ठ नेता रसाल सिंह (पूर्व विधायक), मथुरा प्रसाद महंत (पूर्व विधायक), रामकुमार महाते ( पूर्व न.प. अध्यक्ष ), नवल किशोर मिश्रा (लहार विधानसभा संयोजक), रामकुमार कौरव (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), राजेश कौरव (जिला मंत्री) उपस्थित रहें।
इस बैठक में उमराव सिंह गुर्जर, केशव गुप्ता, देवीदयाल महाजन, रामबाबू मोदी, भगवान सिंह कुशवाह (सरपंच पंचायत बरथरा), गौरव दिबौलिया (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा), राजेन्द्र जाटव ( मंडल महामंत्री ), दिनेश रजक ( मंडल महामंत्री ), संतोष झा, हरिमोहन कौरव, रोमी रायकवार (पार्षद), मनोज शर्मा ( मंडल उपाध्यक्ष), चंद्रशेखर विश्वकर्मा, वीर सिंह निरंजन, हरचरण राठौर, प्रदीप दिबौलिया एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।









