BJP ने खेला ब्राह्मण कार्ड, केंद्रीय मंत्री के घर हुई UP भाजपा के ब्राह्मण नेताओं की बड़ी बैठक!

बैठक का एक ही उद्देश्य था उत्तर प्रदेश चुनाव में ब्राह्मण वोटरों को लुभाना और ब्राह्मण वोटरों के बीच नाराजगी को दूर करना। ब्राह्मण सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है कि वो अपने लोक सभा के अलावा तीन और लोक सभा में ब्राह्मण संगठन और नेताओं के साथ संवाद करें।

यूपी चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर यूपी के ब्राह्मण मंत्रियों और सांसदों साथ एक अहम बैठक की। बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई और दोपहर 3 बजे तक चली। धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद रहे।

बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक,ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, सतीश द्विवेदी, आनंद स्वरूप शुक्ला, जितिन प्रसाद समेत UP सरकार के तमाम ब्राह्मण मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद डॉ अशोक वाजपेई, सांसद सुब्रत पाठक, सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद हरिद्वार दूबे भी बैठक में शामिल रहे।

बैठक का एक ही उद्देश्य था उत्तर प्रदेश चुनाव में ब्राह्मण वोटरों को लुभाना और ब्राह्मण वोटरों के बीच नाराजगी को दूर करना। ब्राह्मण सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है कि वो अपने लोक सभा के अलावा तीन और लोक सभा में ब्राह्मण संगठन और नेताओं के साथ संवाद करें। मंत्रियों को भी अपने क्षेत्र में कार्यक्रम करने को कहा गया है। बैठक में मंत्रियों सांसदों को यह भी ज़िम्मेदारी दी गई कि पार्टी के द्वारा विधानसभा चुनाव में चलाए जा रहे हर एक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी बढ़ाएं और प्रधानमंत्री की रैलियों में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button