बीजेपी ने तैयार किया 2024 चुनाव का मास्टर प्लान, हारी हुई सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों की लगायी ड्यूटी

2019 के लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने और सहयोगी दलों ने 64 सीटें अपने नाम की थी। लोकसभा उपचुनाव में आज़म और रामपुर सीट जीतने के बाद अब उनके पास 66 सीटें हैं। 14 सीटों पर लाभार्थियों से संवाद की योजना तैयार की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 की तैयारी में जोरशोर से जुट गई है। उत्तर प्रदेश में हारी हुई 14 सीटों के लिए बीजेपी ने मास्टर प्रूफ़ प्लान तैयार कर लिया है। हारी हुई सीट को जिताने के लिए अमित शाह और जेपी नड्डा ने खुद जिम्मेदारी सँभाली हुई है। सभी 14 सीटों पर बूथ स्तर पर एक महिला एक पुरुष की भारतीय जनता पार्टी ने ज़िम्मेदारी लगाई है। ये घर घर जाकर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के फ़ायदे को बताएँगे।

उत्तर प्रदेश में हारी हुई 14 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी लाभार्थियों के ज़रिए हर बूथ तक पहुँचने के लिए अपनी ज़मीन तैयार में जुट गई है। बीजेपी ने पहली बार मंडल और बूथ स्तर पर एक पुरुष और एक महिला की टीम लगायी है। टीम को लाभार्थी प्रमुख का नाम दिया गया है। टीम घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताने का प्रयास करेगी।

हारी हुई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने दो दो केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगायी है। ग़ाज़ीपुर ,घोसी ,नगीना, सहारनपुर बिजनौर ,अमरोहा ,श्रावस्ती ,अम्बेडकर नगर ,लालगंज ,जौनपुर ,मैनपुरी ,मुरादाबाद ,सँभल और रायबरेली की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की नज़र इस बार जीत पर है। अमित शाह और JP नड्डा ने हारी हुई सीटों को जिताने की ज़िम्मेदारी सँभाली हुई है। अमित शाह और JP नड्डा एक एक सीट पर ख़ुद रैली करेंगे। 20 जनवरी को जौनपुर और ग़ाज़ीपुर से रैली की शुरुआत होगी। अमित शाह 26, 27,30 जनवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 30 जनवरी को अमित शाह सहारनपुर में रैली करेंगे। श्रावस्ती और अंबेडकर नगर में भी रैली करेंगे।

2019 के लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने और सहयोगी दलों ने 64 सीटें अपने नाम की थी। लोकसभा उपचुनाव में आज़म और रामपुर सीट जीतने के बाद अब उनके पास 66 सीटें हैं। 14 सीटों पर लाभार्थियों से संवाद की योजना तैयार की जा रही है। लाभार्थी प्रमुखों की टीमें अलग अलग गाँव में जाएँगी। योजनाओं के हिसाब से 10 टीमें होंगी। गांवों में यह टीम चौपाल लगाकर लाभार्थियों को चाय पर चर्चा के लिए बुलाएंगी। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा, अन्य योजनाओं पर यह टीम संवाद करेगी।

Related Articles

Back to top button