बीजेपी ने 2027 चुनाव से पहले जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, इन प्रमुख नेताओं को मिली ज़िम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई इन नियुक्तियों में पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

पश्चिमी क्षेत्र में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

शामली से रामजी लाल कश्यप

अमरोहा से उदय गिरी गोस्वामी

सहारनपुर से अजीत सिंह राणा

बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं, अवध क्षेत्र में लखीमपुर खीरी, गोंडा और अयोध्या जिलों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

लखीमपुर खीरी से अरविंद गुप्ता

गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी

अयोध्या जिला से राधे श्याम त्यागी

अयोध्या महानगर से कमलेश श्रीवास्तव को पद सौंपा गया है।

काशी क्षेत्र में मिर्जापुर से लाल बहादुर सरोज और गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि इन नई नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, आगामी चुनावों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button