बीजेपी SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- “कांग्रेस ने संविधान के नाम पर किया छल”

राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट हथियाने के लिए कांग्रेस ने संविधान के नाम पर छल किया।

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सोमवार को झाँसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए जमकर हमला बोला। राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर उन्होंने विरोध किया।

कांग्रेस ने संविधान के नाम पर किया छल

राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट हथियाने के लिए कांग्रेस ने संविधान के नाम पर छल किया। चुनाव के बाद अमेरिका में जाकर राहुल गाँधी आरक्षण खत्म करने की वकालत करते हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस कपट करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ दलित-ओबीसी विरोधी है बल्कि संविधान और बाबा साहेब की भी विरोधी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मन में पाप है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की फिसली जुबान

लाल सिंह आर्य ने कहा कि बीजेपी का चुनाव से पहले और बाद में स्टैंड क्लियर है। हम दलित व संविधान के हितैषी हैं। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा स्पष्ट कह चुके हैं कि उनके रहते संविधान को खरोच तक नहीं आने देंगे। राहुल गाँधी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इतने जोश में आ गये कि उनकी जुबान फिसल गयी और बोल दिया कि बाबा साहेब को मृत्यु के कई साल बाद भारत रत्न दिया जाता है। जबकि राहुल गाँधी की मृत्यु होती है और एक साल के भीतर उन्हें भारत रत्न मिल जाता है। दरअसल, वह राजीव गाँधी की जगह राहुल गाँधी बोल गये। लेकिन उसे बाद में उसे ठीक भी नहीं किया।

Related Articles

Back to top button