कांग्रेस के नेगेटिव एजेंडे को जनता समझ रही… भूपेंद्र चौधरी ने यूपी सीएम बदलने को लेकर दिया बयान

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल नेगेटिव एजेंडा सेट कर रखा है। कांग्रेस केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा को लेकर कहा कि अभी सीएम बदलने को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हम उपचुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। साथ ही कहा कि पार्टी के विषय पार्टी के विचार के अधीन होते हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।

लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल नेगेटिव एजेंडा सेट कर रखा है। कांग्रेस केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस के इस नेगेटिव एजेंडे को आज देश और प्रदेश की जनता समझ रही है। आज के समय पर प्रधानमंत्री पर सब का विश्वास है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आस्था और परंपरा को लेकर आगे चल रही है। हमारे लिए आस्था की बात है कि 500 साल के बाद अयोध्या का निर्माण हुआ। साथ ही कहा कि हम आस्था और परंपरा के एजेंडे को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुछ कमी हममें रही होगी जो जनता को अपनी बात समझा नहीं पाए। लोकतंत्र में जय और पराजय तो हमेशा होती है।

Related Articles

Back to top button