स्मार्ट सिटी महिला सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया एनजीओ समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के 10 शहर आगरा, अलीगढ़, बरेली, झाँसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी शामिल हैं।

 Lucknow News: हजरतगंज राजभवन स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा स्मार्ट सिटी महिला सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने एनजीओ समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया। आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के अलावा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ गोदावरी मिश्रा,  महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य शहरीकरण को बढ़ावा देना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य उन शहरों को बढ़ावा देना है, जो मुख्य बुनियादी ढांचा प्रदान करते हैं और अपने नागरिकों को सभ्य जीवन गुणवत्ता, स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण देते हैं। साथ ही देश के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करते हैं। भारत के ऐसे शहरों को बढ़ावा देना है जो बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा सके और शहर में रह रहे नागरिकों के जीवन को आसान बनाते हुए सभ्य जीवन का  निर्माण करें। स्मार्ट सिटी योजना से शहर के हर क्षेत्र का समानता के साथ विकास कर उसे नई एवं आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। स्मार्ट ,सिटी के अंतर्गत आने वाले शहरों को इंटरनेट कनेक्टिविटी, सुगम परिवहन व्यवस्था, अच्छे बुनियादी ढांचे के साथ सुरक्षा, कानून व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देना

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि स्मार्ट सिटी महिला सम्मेलन का उद्देश्य नागरिकों को मुख्य बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और जीवन की सभ्य गुणवत्ता प्रदान करना है। स्मार्ट शहरों में आम लोगों के जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए आवश्यक सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के 10 शहर आगरा, अलीगढ़, बरेली, झाँसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button