BJP आज मनाएगी विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस, मंडल स्तर पर निकाला जाएगा जुलूस

भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अभियान के तहत रविवार, 14 अगस्त को देश भर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाने के लिए तैयार है...

भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अभियान के तहत रविवार, 14 अगस्त को देश भर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाने के लिए तैयार है। कार्यक्रम प्रभारी और राज्य भाजपा महासचिव अनूप गुप्ता द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पार्टी 1947 में देश के विभाजन की दुखद घटना की याद में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाएगी।

भारत के विभाजन के बाद, लाखों लोग थे बेघर हो गए थे। असंख्य लोगों ने अपनी जान गंवा दी और कई को अपनी जमीन और व्यावसायिक प्रतिष्ठा को त्याग कर शरणार्थी के रूप में रहना पड़ा। लाखों लोगों ने दशकों तक विभाजन का दर्द सहा। बंटवारे की घटना बहुत ही दुखद और हृदय विदारक थी।

2021 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के असहनीय दर्द को झेलने वालों की याद में दिन मनाने का आह्वान किया था। आज शाम को मंडल स्तर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। आम लोगों के साथ मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button