बीजेपी जारी करेगी 100 उम्मीदवारों की पहली सूची… पीएम मोदी-अमित शाह समेत इनको मिलेगा मौका…

इस बार सात से आठ चरणों में मतदान होने के आसार है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में 96.88 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे।

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गयी है। इसी बीच चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के करीब 100 उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द जारी होने वाली है। पहली सूची में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का भी नाम शामिल होगा।

आपको बता दें कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को हो सकती है। इसी बैठक के बाद भाजपा पहली सूची जारी कर सकती है। पहली सूची में हारी हुई सीटों के अलावा कुछ जरूरी नामों को रखा जाएगा। पहली सूची करीब 100 उम्मीदवारों की होगी। सूत्रो की माने तो पहली सूची में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का भी नाम शामिल होगा।

13 मार्च के बाद हो सकता है चुनाव का एलान
आपको बता दें कि चुनाव आयोग (ईसीआई) 13 मार्च के बाद चुनाव का ऐलान कर सकता है। इस बार सात से आठ चरणों में मतदान होने के आसार है। मार्च के पहले सप्ताह में ईसीआई जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकता है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के संवेदनशील बूथों की लिस्ट मांगी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईसीआई चुनाव की तैयारियों को लेकर विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहा है। दौरा पूरा होने के बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी। सभी राज्यों का दौरा 13 मार्च तक खत्म हो सकता है।

इस बार 96.88 करोड़ लोग लेंगे हिस्सा
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में 96.88 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के 1.85 करोड़ लोगों को वोट डालने के लिए रजिस्टर्ड किया गया है।

Related Articles

Back to top button