अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा के जवाब में भाजपा शुरू करेगी यह अभियान? भाजपा के बड़े दिग्गज होंगे शामिल

प्रदेश बीजेपी कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश भर में 19 दिसबंर से जन विश्वास यात्रा शुरू हो रही है। यूपी बीजेपी इस जन विश्वास यात्रा को शुरू करेगी जो प्रदेश के 6 स्थानों से निकाली जाएगी। इस जन विश्वास यात्रा के शुभारंभ में भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे।

स्वतंत्र देव सिंह ने जानकारी दी कि इस यात्रा को अलग-अलग चरणों में कई जगहों से शुरू किया जाएगा और इसका नेतृत्व भाजपा के कई वरिष्ठ नेता करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अम्बेडकरनगर जिले से पार्टी अध्यक्ष नड्डा इस जान विश्वास यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं मथुरा से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने आगे जानकारी दी कि जन विश्वास यात्रा में केंद्रीय मंत्री भी इसका नेतृत्व करेंगे। झांसी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तो बिजनौर से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी यात्रा शुरू करेंगे। जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्वी यूपी के पूर्वांचल जिले की कमान मिली है। वे ‘बलिया से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं ‘गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यात्रा शुरू करेंगी।

Related Articles

Back to top button