पश्चिम एशिया तनाव पर BJP का पलटवार, प्रतुल शाह देव बोले– भारत ने हमेशा शांति की अपील की…

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर देश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा केंद्र सरकार के रुख की आलोचना किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता प्रतुल शाह देव ने सोनिया गांधी के बयान को खारिज करते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति लंबे समय से संतुलन और नॉन-अलाइमेंट के सिद्धांत पर आधारित रहा है।

बता दें, मंगलवार को मीडिया से बातचीत में प्रतुल शाह देव ने कहा कि भारत की गुटनिरपेक्ष नीति कोई नई नहीं है, बल्कि यह दशकों से चली आ रही परंपरा है। उन्होंने कहा कि जब भी दो देशों या देशों के समूहों के बीच तनाव बढ़ता है, भारत हमेशा शांति और संवाद की अपील करता रहा है। देव के अनुसार, मौजूदा हालात में भी भारत ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने का आग्रह किया है।

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में निर्दोष नागरिकों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ता है, इसलिए भारत का प्राथमिक रुख शांति और कूटनीतिक समाधान पर केंद्रित रहता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत अपने उन मित्र देशों को नहीं भूल सकता, जो कठिन समय में उसके साथ खड़े रहे हैं।

दरअसल, सोनिया गांधी ने एक लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित टारगेटेड हत्या पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है। उनके अनुसार, इस तरह की घटना पर स्पष्ट प्रतिक्रिया न देना भारत की पारंपरिक विदेश नीति से अलग प्रतीत होता है।

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के कई ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमलों की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। जवाब में ईरान ने भी कई स्थानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इन घटनाओं के बीच भारत ने आधिकारिक रूप से शांति और बातचीत के जरिए समाधान की अपील की है।

Related Articles

Back to top button