
बॉलीवुड के बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार बिपाशा बासु और अभिनेता करन सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बनने वाले है. दोनों की शादी को करीब 6 साल पुरे हो चुके है पर दोनों ने अभी तक बच्चे की प्लानिंग के बारे में कोई भी बात नहीं की है. इसके पहले भी कई अफवाहें उडी थी की वो प्रेग्नेंट है, पर दम्पति ने इस पर कोई सफाई नहीं दी. और ये खबरें भी अफवाह निकली.
अब एक बार फिर अभिनेत्री के प्रेग्नेंट होने की खबरें आग की तरह फ़ैल रही है, पर इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो बिपाशा और करण ही बता सकते है. दोनों की तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है. मीडिया सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उन्हें एक ओवर साइज्ड ड्रेस में अपने पति और फॅमिली के साथ डिनर के लिए मुंबई के एक रेस्त्रां में स्पॉट किया गया था. जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा की वो प्रेग्नेंट है.
शादी के 6 साल बाद करन के घर गूजेंगी किलकारी, आपको बता दे की ये करन की तीसरी शादी है और अभी तक करन के एक भी बच्चे नहीं है. उन्होंने साल 2016 से बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली. दोनों की नजदकियां फिल्म ” ALONE ” से काफी बढ़ गयी थी और फिल्म के रिलीज़ के बाद दोनों ने बंगाली रीति – रिवाज़ों से शादी कर ली थी.









