बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 55 की उम्र मे दे रहे टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन को फिटनेस में मात, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिटनेस का कोई जवाब नहीं। उन्होनें 55 साल की उम्र मे भी अपने आपको इतना फिट रखकर यंग एक्टर्स के लिए मिसाल कायम किया है

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिटनेस का कोई जवाब नहीं। उन्होनें 55 साल की उम्र मे भी अपने आपको इतना फिट रखकर यंग एक्टर्स के लिए मिसाल कायम किया है। वो सुबह 4 बजे उठकर वर्कआउट करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने घर पर कुछ यंग एक्टर्स को वालीबॉल खेलने के लिए बुलाया था। इस दौरान अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन एक साथ खेलते हुए दिखे।

आपको बता दें अक्षय कुमार ने अपने घर पर वालीबॉल खेलने के लिए वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ को इनवाइट किया था। सामने आए वीडियो में सब लॉन में एक साथ खेलते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार बड़ी फुर्ती के साथ दोनों एक्टर संग वालीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। अक्षय के फैंस का कहना है कि अक्षय आज भी बाकी यंग एक्टर्स से ज्यादा फिट हैं। वहीं कई लोग टाइगर को शर्टलेस देखकर उनकी बॉडी की तारीफ कर रहे हैं।

तीनों के फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि क्या अक्षय कुमार, टाइगर और वरुण तीनों एक साथ फिल्म कर रहे हैं? वैसे इस बारे में तो अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तीनों ही स्टार्स फिटनेस फ्रीक हैं और अक्षय की बात करें तो वो सालों से इसी तरह खुद को फिट रखने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button