बॉलीवुड सिंगर केके सिंगिंग के साथ डांस में भी थे आगे, कबीर खान ने बताए कुछ यादगार पल

बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर केके की आज 23 अगस्त को पहली बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में केके एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा में आ गए हैं।

बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर केके की आज 23 अगस्त को पहली बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में केके एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा में आ गए हैं। सिंगर इस दुनिया में तो अब नहीं हैं , लेकिन उनके गानों ने उनकी यादें एक बार फिर ताजा कर दी है। इस बीच सिंगर के दोस्त और डायरेक्टर कबीर खान ने उनके साथ बिताए अपनी दोस्ती के कुछ पलो को ताजा किया है।

डायरेक्टर कबीर खान ने सिंगर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताई है। उन्होंने बताया कि केके एक अच्छे सिंगर होने के साथ- साथ एक काबिल डांसर भी थे। कबीर खान और केके एक दूसरे को अपने कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के वक्त से जानते थे। उन्होनें केके के साथ कई पल बिताए है।

कबीर खान ने बताया कि उन्होंने और केके ने दिल्ली विश्वविद्यालय में कई डांस कॉम्पिटिशन जीते थे। वह बेहद अच्छा डांस करते थे । उन्होनें आगे कहा “केके, जूलियस पैकियम के साथ एक म्यूजिक बैंड ब्लिट्जक्रेग का हिस्सा थे, जो अभी भी मेरी फिल्मों के लिए बैकग्राउंड स्कोर करते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि केके और मैं एक डांस ग्रुप का हिस्सा थे और साथ में कई कॉम्पिटिशन जीते थे।”साथ ही कबीर खान ने केके के दोस्तो से जुड़ा एक किस्सा बताया कि “केके अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अक्सर काला चश्मा पहने हुए नजर आते थे और वो रात में भी अपना काला चश्मा पहनते थे और हम सब दोस्त उन्हें इसको लेकर चिढ़ाते थे। वह बहुत ही सौम्य स्वभाव के थे।

Related Articles

Back to top button