मनोरंजन डेस्क- बॉलीवुड के सितारों ने धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया.दीपावली पर बॉलीवुड के सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी.
इसी के साथ बॉलीवुड के फिल्मी जोड़ियां बड़े ही शानदार और हॉट लुक में नजर आई. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड के नए-नवेले जोड़ों ने साथ में पोज देते हुए लोगों को बधाई दी. कई सितारों ने पूरी फैमिली के साथ भी फोटो शेयर की.
बता करें अभी शादी के बंधन में बंधी परिणीति चोपड़ा की तो यह उनकी पहली दिवाली थी. एक्ट्रेस ने त्यौहार के लिए मरून कलर की नेट सीक्वेंस साड़ी पहनी थी. वहीं उनके पति राघव ब्लैक शेरवानी पहने दिखाई दिए.
टाइगर-3 की हिट के साथ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी पूरी फैमिली संग दिवाली का त्यौहार सेलिब्रेट किया है. दिवाली पर पति विक्की के साथ मैचिंग करते हुए ऑफ व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी. इस दौरान विक्की के पेरेंट्स के अलावा कैटरीना की मां सुजैन, भाई सेबेस्टियन और बहन इजाबेल कैफ भी फ्रेम भी दिखाई दिए.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपनी बेटी संग दिवाली सेलिब्रेट की. दिवाली के लिए कपल ने अपनी बेटी राहा के साथ लाइट पिंक में ट्विनिंग की.साथ ही साथ पूरे कपूर परिवार के साथ वाली पार्टी में आलिया लाल रंग के लहंगे में दिखाई दी. और रणबीर ब्लैक कलर के कुर्ता में दिखाई दिए.
इसके अलाव भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है. और तो दीपावली पर भी उन्होंने बड़े अनोखे अंदाज में लोगों को बधाई दी.मोनालिसा येलो कलर की साड़ी में दिवाली की कुछ तस्वीर साझा की जिसमे वे अपने पति विक्रांत के साथ नजर आई. दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. मोनालिसा और पति विक्रांत ने तरह-तरह के पोज दिए और कैप्शन में लिखा हमारे दोस्तों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.









