Bollywood: इस स्टारकिड्स ने इतनी छोटी उम्र में स्टार्ट किया ये बिजनेस, उम्र जानकर रह जायेंगे हैरान !

वैसे तो ये कहा जाये कि स्टार किड्स के लिए कुछ भी पाना आसान होता है, तो गलत नहीं होगा। लेकिन कई बार उनकी उम्र के हिसाब से ...

वैसे तो ये कहा जाये कि स्टार किड्स के लिए कुछ भी पाना आसान होता है, तो गलत नहीं होगा। लेकिन कई बार उनकी उम्र के हिसाब से उनके आईडिया हमे हैरान कर देते हैं। रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के 10 साल के बेटे वियान ने अपने इंस्टाग्राम VRKIKS पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें उसने अपने स्टार्ट किये गए एक बिज़नेस के बारे में बताया उसने बताया की वो स्नीकर शू लेकर आ रहा है। उसने वीडियो में एक जोड़ी जुटे अपनी कंपनी के अपनी मां यानि शिल्पा शेट्टी को गिफ्ट किये हैं।

अपने बेटे वियान से गिफ्ट मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी फूले नहीं शमा रही हैं। जैसा की वीडियो में भी देखा जा सकता हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, मेरे बेटे वियान का पहला और यूनिक बिजनेस वेंचर VRKICKS, जो कस्टमाइज्ड स्नीकर शूज बनाता है। आगे उन्होंने लिखा कि हमे छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा ही प्रोत्साहित करना चाहिए।

वियान ने इस शूज का नाम VRKIKS रखा हैं। जिसकी कीमत 4999 से शुरू होती हैं। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि आईडिया के साथ साथ ये वीडियो भी इसी ने बनाया हैं। हैरान करने वाली बात है कि उसने अपनी इस कमाई का एक हिस्सा डोनेट करने के लिए कहा है। वो अभी मात्र 10 साल है।

बतादें कि शिल्पा शेट्टी ने नवंबर 2009 में व्यवसायी राज कुंद्रा से शादी की थी। जिसके बाद वर्ष 2012 में उनके पहले बच्चे वियान का जन्म हुआ। हालाँकि बाद में उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से एक लड़की समीशा को आशीर्वाद स्वरुप लिया। पिछले साल पोर्न से संबंधित एक मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। उन पर एडल्ट वीडियो के निर्माण और उनकी स्ट्रीमिंग का आरोप लगाया गया हैं।

Related Articles

Back to top button