Breaking : ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, घायलों को ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती

घायल ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई का काम करते हैं. अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर का सप्लाई करते हैं. हादसा गाड़ी से सिलेंडर उतारने के दौरान हुआ है.

लखनऊ- यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ है. ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए है. पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है.

बताया जा रहा है कि घायल ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई का काम करते हैं. अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर का सप्लाई करते हैं. हादसा गाड़ी से सिलेंडर उतारने के दौरान हुआ है. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है.

ऑक्सीजन सिलेंडर अनलोडिंग के दौरान सिलेंडर फटा है. GPS हॉस्पिटल के बहार सिलेंडर अनलोड कर रहे थे. बता दें कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज चौकी की घटना है.

Related Articles

Back to top button