
हरियाणा से बड़ी सियासी खबर है. नायब सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे. विधायक दल की मीटिंग में यह फैसला हुआ है.नायब सैनी हरियाणा के सीएम होंगे.विधायक दल की बैठक में नायब सैनी नेता चुने गए है. बता दें कि शाम 5 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा.
हरियाणा- नायब सैनी हरियाणा के सीएम होंगे,विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए नायब सैनी,शाम 5 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह.#Haryana pic.twitter.com/WJFNqIzZwq
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 12, 2024
कौन हैं नायब सैनी
नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिज़ापुर माजरा में एक सैनी परिवार में हुआ था. उन्होंने मुजफ्फरपुर में बी.आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय और चौ. बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की.वो जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े जिसके माध्यम से उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई और वह उनसे प्रभावित हुए. कुछ समय बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और उसके बाद अंबाला छावनी में अध्यक्ष सहित कई स्थानीय पार्टी कार्यालयों में काम किया.









