
उत्तराखंड: काठगोदाम से नैनीताल जा रही दिल्ली की 31 वर्षीय महिला पर्यटक के साथ टैक्सी ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना ने पर्यटन स्थल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर दीप सिंह बोहरा ने महिला को रास्ते में मुख्य सड़क से हटा कर सुनसान इलाके में ले गया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने गाड़ी रोक कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के अनुसार, आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला भी दबाने की कोशिश की।
जान बचाने के लिए महिला ने चलती हुई कार से कूदकर जंगल की ओर भागने का साहस दिखाया। महिला पूरी रात डर और घबराहट में जंगल में छिपी रही। अगली सुबह एक स्थानीय महिला की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करती है, खासकर उन पर्यटकों के लिए जो उत्तराखंड जैसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर घूमने आते हैं।









