
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के बीच अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। उसने ईरानी कच्चे तेल पर लगी पाबंदियों को अस्थायी रूप से 30 दिनों के लिए हटा दिया है।
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए ईरानी कच्चे तेल पर लगी पाबंदियों को 30 दिनों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया है।
US ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह छूट केवल उन तेल खेपों पर लागू होगी जो पहले से ट्रांजिट में हैं, नए ऑर्डर पर नहीं। ईरान अब तेल और गैस बेचकर ज्यादा पैसे बना सकेगा। अमेरिका ने ईरान को वो बाजार भी उपलब्ध करा दिया जो दो दशक से उसके लिए बंद था। अरब देशों की नाकाबंदी ईरान के काम आ गई।
होर्मुज़ जलडमरूमध्य में तनाव और ईरान द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने के कारण वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हो रही थी, जिससे कीमतों में भारी उछाल आया।









