बड़ी खबर- स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा और MLC सीट से दिया इस्तीफा, यूपी की सियासत में हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। स्वामी मौर्य ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है।

लखनऊ. लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। स्वामी मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। सपा पर मूल विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया था।

स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी अलग पार्टी बनाने का जल्द ऐलान कर सकते हैं। उनके नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी हो सकती है। स्वामी अपनी नई पार्टी का ऐलान 22 फरवरी को कर सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य लगभग सभी पार्टियों में रह चुके हैं। सपा में आने से पहले वह भाजपा में थे। बीजेपी में आने से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके पांच साल बाद विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए।

Related Articles

Back to top button