
जोहानिसबर्ग- BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. साउथ अफ्रीका दौरे का तीसरा दिन है.
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ रूस,इंडिया,चाइना और ब्राजील के दिग्गत नेता एक मंच पर एक साथ दिखाई दे रहे है.
कोविड के बाद से ये पहली बार है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग और पीएम नरेंद्र मोदी एक साथ एक मंच को साझा कर रहे हैं.
जोहानिसबर्ग में दोनों नेता एक-दूसरे के आमने-सामने आए. BRICS सम्मेलन में सभी की निगाहें इन दोनों नेताओं पर ही टिकी हुई है.
BRICS शिखर में जब दोनों नेता एक साथ आए तो पीएम मोदी मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. वहीं चीन के राष्ट्रपति काफी ज्यादा शांत नजर आए. हालांकि दोनों नेताओं की नजरे एक-दूसरे से मिली भी.
जोहानिसबर्ग में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने स्पेस में सहयोग की बात कही.वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए भारत को बधाई दी.
बता दें कि BRICS देशों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने बिक्स के विस्तार का समर्थन किया है. भारत का मानना है कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा. साथ ही बदलते समय के साथ हम सभी को ढलना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि ब्रिक्स के 6 नए सदस्य देशों से भारत के अच्छे संबंध हैं. पीएम मोदी ने इसके साथ ही चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर मिल रही बधाइयों का भी जिक्र किया.
जानकारी के लिए ये भी बताया गया है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के परिणामों की घोषणा की. हम ब्रिक्स के पूर्ण सदस्य बनने के लिए अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को आमंत्रित करने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं.सदस्यता जनवरी 2024 से प्रभावी होगी.









