
डिजिटल डेस्क- BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए है. बता दें कि 15 वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी रवाना हो गए है. अपने तीन दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री BRICS देशों के वैश्विक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
22 से 24 अगस्त तक जोहानिसबर्ग में शिखर सम्मेलन में BRICS देशों की मुलाकात होगी. 2019 के बाद पहली बार ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज नेता एक साथ एक मंच पर दिखाई देंगे. साथ ही आपको ये भी बता दें कि कोविड महामारी के बाद ये पहली बार होगा जब इन देशों की मुलाकात व्यक्तिगत रुप से एक मंच पर होगी.
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बिक्स शिखर बैठक के लिए न्योता दिया था.सभी नेताओं की ये पहली फिजिकल बैठक है तो ये सम्मेलन कई मायनों में और खास हो जाता है.
पीएम मोदी 24 अगस्त तक जोहानिसबर्ग में ही रहेंगे. इस दौरान वो चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से भी मुलाकात कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी जोहानिसबर्ग में कुछ और नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं.









