BSP नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आज सपा में शामिल होंगे, अखिलेश यादव दिलाएंगे सदस्यता

सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। इसके अलावा अन्य कई सांसद सदस्यों के BSP छोड़कर अन्य पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बहुजन समाज पार्टी के सांसदों पर सभी दलों की निगाहें गड़ी है। बसपा से सांसद अफजाल अंसारी पहले ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अब  बसपा के पूर्व विधायक और आजमगढ़ उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव की हार के कारक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आज यानी बुधवार की सुबह समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। इसके अलावा अन्य कई सांसद सदस्यों के BSP छोड़कर अन्य पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बता दें कि बसपा के सांसदों पर सभी दलों के लोग निगाह गड़ाए बैठे हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट का लालच दे अपनी पार्टी में लाने का प्रयास कर रहे हैं। बसपा के कई सांसदों का बीजेपी, सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी हो चुकी है।

बसपा प्रमुख नाराज

पार्टी में बगावती सुर उठने के बाद नाराज मायावती ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, “ऐसे में अधिकतर लोकसभा सांसदों का टिकट दिया जाना क्या संभव, खासकर तब जब वे स्वयं अपने स्वार्थ में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं व निगेटिव चर्चा में हैं। मीडिया द्वारा यह सब कुछ जानने के बावजूद इसे पार्टी की कमजोरी के रूप में प्रचारित करना अनुचित। बीएसपी का पार्टी हित सर्वोपरि.”

Related Articles

Back to top button