बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा का सरकार पर बड़ा हमला कहा, TET पेपर लीक सरकार की साजिश…

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने उन्नाव की आरक्षित विधानसभा सीट मोहान व सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। सम्मेलन में सताशचंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव में पूरी लगन व मेहनत के साथ जुट जाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का बात कही।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने उन्नाव की आरक्षित विधानसभा सीट मोहान व सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया। राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए 2022 के चुनाव में पूरी लगन व मेहनत के साथ जुट जाने की अपील की। वही कार्यकर्ताओं से बहन मायावती के सरकार में किए गए विकास कार्य व कानून व्यवस्था को घर-घर तक पहुंचाने का बात कही। राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2022 में बहन मायावती पांचवी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने जा रही है। चुनाव में बहुत लोग आपको गुमराह करेंगे और धमकाएंगे भी मगर आप को बसपा की सरकार बनानी है।

बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा उन्नाव के मोहान विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 3 घंटे देरी से पहुंचे। बसपा महासचिव का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया। बसपा राष्ट्रीय सचिव के साथ पूर्व मंत्री नकुल दुबे भी मौजूद रहे। बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी सरकार में हो रहे अपराधों को गिनाते हुए 2022 में बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। प्रदेश एक ऐसे माहौल से गुजर रहा है, जहां पूरा आतंक और भय है, कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का ले लीजिये सुकुन से नहीं रह पा रहा है, सब लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं, यूपी में चारों तरफ हत्याएं, रेप हो रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को थाने में बंद कर दिया जाता है, उसके यहां बुलडोजर चला दिया जाता है, ऐसी पार्टी सत्ता में है, लोगों से तरह-तरह के वादे किए गए। नौकरी समेत तमाम वादे किए गए। इनकी सरकार और समाजवादी पार्टी की सरकार में क्या फर्क नजर आता है, हम तो इन दोनों को एक ही सिक्के के 2 पहलू हैं कहेंगे। इन्होंने सरकार भी पहले भी मिलकर बनाई है, 2003 में जब सपा ने सरकार बनाई तो बीजेपी और कांग्रेस के सहयोग से बनाई। ये अंदर से अभी भी मिले हैं और पहले भी मिले रहे हैं, इसलिए हम लोग इनको एक ही सिक्के के 2 पहलू कहते हैं, ये एक A टीम है तो दूसरी उसकी B टीम है।

पत्रकारों से बात करते हुए बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने TET पेपर लीक मामले में सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि TET पेपर लीक कराने में सरकार की साजिश रही है। बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा बोले 2022 में भी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के साथ यूपी में आ रहे हैं। आप देख रहे हैं प्रदेश में माफिराज है, गुंडाराज है। देश व प्रदेश में बेरोजगारी है। 2022 में बहन मायावती 5 वीं बार मुख्यमंत्री बनकर आ रही है। कहा कि पेपर तभी लीक हो सकता है जब सरकार की साजिश हो, ऊपर बैठे लोग शामिल हो। अपने कुछ लोगों, चुनिंदा लोगों को अपॉइमेन्ट देना चाहते थे।

Related Articles

Back to top button