बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन आज, जनकल्याणकारी दिवस के रूप में जा रहा मनाया

जन्मदिन पर मायावती पुस्तक का विमोचन करेंगी। जन्मदिन के इस अवसर पर कैलाश खेर की आवाज में गाना रिलीज किया जाएगा।

बीएसपी अध्यक्ष मायावती आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रही है। मायावती के जन्मदिन को लेकर सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। मायावती का यह जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उनका जन्मदिन पूरे प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन औसर पर आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जन्मदिन पर लोगों की बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

बीएसपी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज 67 वां जन्मदिन है। मायावती की यह जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आज उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जनपद में पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन पार्टी के नेता पार्टी कार्यालयों के साथ-साथ गरीब लोगों के साथ मनाएंगे और संकल्प करेंगे कि वह आने वाले वक्त में दोबारा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को मुख्यमंत्री बनाए। आज सुबह मायवती पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता करेंगी। जन्मदिन पर मायावती पुस्तक का विमोचन करेंगी। जन्मदिन के इस अवसर पर कैलाश खेर की आवाज में गाना रिलीज किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए मायावती को बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनात ने कहा कि “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मायावती को ट्वीट करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के शिवचौक पर सर्दी में रात्रि 12 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती का 67 वा जन्मदिन बसपा कार्यकर्ताओं ने गरीब लोगों के साथ मिल जुलकर 67 किलो का केक काटकर खुशी के साथ मनाया। इस दौरान बसपा के विधानसभा सचिव सुनील शर्मा ने 67 किलो केसर दूध सर्दी में गरीब लोगों को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर बसपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों को बांट कर जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

Related Articles

Back to top button