2024 लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP, मायावती ने गठबंधन से किया इंकार

मायावती ने कहा कि अपने बलबूते पर दमदारी के साथ लड़ेंगे. चुनावी गठबंधन,तीसरा मोर्चा की खबरें फेक है.मीडिया ऐसी खबरें देकर विश्वसनीयता न खोए.

लखनऊ- BSP के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई तरीके के सवाल उठ रहे थे.कि BSP की प्लानिंग क्या है,क्या BSP गठबंधन में जाएगी या नहीं..

अब मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया है. मायावती ने किसी प्रकार के गठबंधन से इंकार किया है. 2024 लोकसभा चुनाव में BSP अकेले लड़ेगी.

BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया. मायावती ने कहा कि अपने बलबूते पर दमदारी के साथ लड़ेंगे. चुनावी गठबंधन,तीसरा मोर्चा की खबरें फेक है.मीडिया ऐसी खबरें देकर विश्वसनीयता न खोए.

BSP के अकेले चुनाव लड़ने से विरोधी बेचैन है.’विरोधी ऐसी खबरें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे’.BSP का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल.BSP अकेले और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.मायावती ने ऐसी चर्चा करने वालों की कड़ी निन्दा की है.

Related Articles

Back to top button