Budget 2025: आम बजट पर बोले CM YOGI, ‘गरीब किसान महिलाओं के लिए उठाया कदम’

Budget 2025: आम बजट पर बोले CM YOGI, 'गरीब किसान महिलाओं के लिए उठाया कदम'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम” बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब, किसान और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड पर लोन की सीमा बढ़ाई गई है, जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा।

आपतो बता दें कि सीएम योगी ने यह भी कहा कि बजट से अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी और मिडिल क्लास को भी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से भारत को एक नई उड़ान मिलेगी और यह देश की आर्थिक प्रगति को गति देगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 का आम बजट पेश किया, जिसमें भारत के विकास और सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदमों का प्रस्ताव किया गया है। बजट में गरीबों, किसानों, महिलाओं और मिडिल क्लास के लिए कई राहतों की घोषणा की गई है। आत्मनिर्भर भारत के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए वित्तीय उपायों का समावेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button