Budget Session 2022: देश की आर्थिक स्थिति की साफ होगी तस्वीर, संसद का बजट सत्र आज से होगा शुरू

आज से संसद का बजट सत्र से शुरू होगा। संसद परिसर में पीएम की 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जिसके बाद, 10.55 बजे राष्ट्रपति कोविंद पहुंचेंगे संसद भवन सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा।

लोकसभा में आर्थिक सर्वे 2021-22 पेश किया जाएगा। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही आज के लिए स्थगित होगी। आज दोपहर 2.30 से राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होगी। जिसके बाद राज्यसभा में भी आज आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। आज आर्थिक सर्वे देश की आर्थिक विकास की स्पष्ट तस्वीर बताएगा। कोरोनाकाल में भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार किस तरह की रही है। आर्थिक सर्वे सर्वे मौजूदा वित्त वर्ष का लेखाजोखा होगा और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें देश की जीडीपी के 9 फीसदी से बढ़ने का अनुमान आ सकता है। देश का आर्थिक सर्वे डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक अफेयर्स ने तैयार किया है।

आपको बता दें, मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट 2022-23 संसद में पेश करेगी। एक फरवरी को आने वाले बजट में आगामी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए देश के आय और व्यय का पूरा लेखाजोखा होगा। मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से संसद की कार्यवाही से पहले बजट 2022-23 को मंजूरी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button