
Jaunpur News: जौनपुर-जिले के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहगंज बाजार स्थित सर्राफा व्यवसायी को पल्सर बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।
सर्राफा व्यवसायी के मौत की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया, जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने प्रयागराज राजमार्ग एन एच 31 पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर मौके से भारी पुलिस बल के साथ पहुचे पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा व क्षेत्राधिकारी द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझा कर चक्का जाम खुलवाया गया।
बताते चलें कि फतेहगंज बाजार स्थित प्रिंस ज्वेलर्स के अधिष्ठाता उमेश चन्द सेठ पुत्र छोटे लाल सेठ निवासी फतेहगंज को उस वक्त बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी जब वे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। बाजार स्थित लख्खौवा मोड़ निकट हनुमान मंदिर समीप एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमास सोने चाँदी के आभूषण से भरा बैग छीनने के दौरान उमेश सेठ पर गोलियों की बौछार कर मौत के घाट सुला दिए।
जौनपुर के एसपी खुद एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। कार्यवाही का पूरा आश्वासन दिया।









