कार खरीदना चाहते हैं तो शोरूम का रुख छोड़िये, जाइये बैंक मिलेगी अच्छी से अच्छी कार मुह मांगे दाम पर

हाल के समय में नई कारों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण कई लोग नई कार न खरीदकर यूज्ड कारों को प्राथमिकता देने लगे हैं।

हाल के समय में नई कारों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण कई लोग नई कार न खरीदकर यूज्ड कारों को प्राथमिकता देने लगे हैं। वहीं, बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो कार लोन पर खरीदते हैं, लेकिन समय पर EMI चुकता नहीं कर पाते, जिसके कारण बैंक उनकी गाड़ी को जब्त कर लेती है। ऐसे में आपको बैंक की नीलामी से कार खरीदने का एक अच्छा मौका मिल सकता है।

बैंक नीलामी से फायदा

बैंक द्वारा जब्त की गई कारों की नीलामी से लोगों को काफी फायदा हो सकता है। इस नीलामी के जरिए आप महंगी कारों को सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं, साथ ही कार की रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट की परेशानी से भी बच सकते हैं। बैंक ही इन कारों से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट को खरीदारों को देती है, जिससे आपको अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत नहीं होती।

कैसे खरीद सकते हैं बैंक की नीलामी में कार

  1. नीलामी की जानकारी प्राप्त करें
    बैंक अपनी वेबसाइट पर नीलामी की तारीख और जब्त की गई कारों की जानकारी जारी करते हैं। इसके अलावा, आप eAuctions India और IBA ऑक्शन प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर भी नीलामी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  2. वाहन की जानकारी चेक करें
    नीलामी में भाग लेने से पहले, आपको उस वाहन के बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। कई बैंकों द्वारा नीलामी से पहले वाहन की टेस्टिंग की परमिशन दी जाती है, जिससे आप गाड़ी की कंडीशन को चेक कर सकते हैं।
  3. बोली लगाने से पहले जांच करवाएं
    किसी भी नीलामी में बोली लगाने से पहले, वाहन की पूरी जाँच एक मैकेनिक से जरूर करवाएं। इससे आपको गाड़ी की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा और आपको बाद में कोई परेशानी नहीं होगी।
  4. बैंक के नियम और शर्तों को पढ़ें
    बोली लगाने से पहले, बैंक द्वारा जारी की गई नीलामी की शर्तों और नियमों को ध्यान से पढ़ें, ताकि आपको बाद में किसी भी प्रकार की कोई गलतफहमी न हो।

Related Articles

Back to top button