फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बन फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिनके पास से 2.5 लाख रूपए, एक एप्पल फोन तथा एक हरियाणा नंबर का वाहन एक स्टांप रबड़ मोहर तथा एक फाइल संबंधित इनकम टैक्स जाली दस्तावेज बरामद किया है।

रुड़की में व्यापारी के घर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लाखों रुपए की रकम को फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी लूट कर ले गए थे पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। वही मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने आज फर्जी इनकम टैक्स गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 2.5 लाख रूपए, एक एप्पल फोन तथा एक हरियाणा नंबर का वाहन एक स्टांप रबड़ मोहर तथा एक फाइल संबंधित इनकम टैक्स जाली दस्तावेज बरामद किया है।

एसएसपी अजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि फर्जी इनकम टैक्स गिरोह का खुलासा किया गया है। जिन्होंने फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर इस घटना को अंजाम दिया था जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों का और इतिहास खंगालने में लगी हुई है। एसएससी ने बताया कि आरोपी मुजफ्फरनगर के थाना छपार के गांव खड्डा का सलमान तथा गाजियाबाद के लोनी निवासी धीरज है।

रिपोर्ट- जीशान मलिक

Related Articles

Back to top button