
उत्तर प्रदेश में इस समय चुनावी माहौल गर्म है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट और आजम खां एवं विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद होने से खाली रामपुर और खतैली की विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इन सीटों पर सभी पार्टियों की नजर टिकी हुई हैं। ऐसे में बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नें बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद साफ हो गया है कि इन तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की सीधा मुकाबला होगा।
कांग्रेस और बसपा नहीं उतारेंगी प्रत्याशी
यूपी उपचुनाव में कांग्रेस ने फैसला किया है कि पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। कांग्रेस यूपी उपचुनाव में तीनों सीटों पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेंगी। इससे पहले भी कांग्रेस ने रामपुर और आजमगढ़ में उपचुनाव नहीं लड़ा था। इस बार कांग्रेस तीनों सीट मैनपुरी,रामपुर और खतौली में अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही है। कांग्रेस इस यूपी में निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इस उपचुनाव में कांग्रेस के साथ-साथ बसपा ने भी चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। मायावती की पार्टी बहुजन समाजवादी पार्टी भी इन तीनों सीटों पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी।
बीजेपी से ये बनाए गए हैं प्रत्याशी
यूपी उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मैनपुरी लोकसभा से रघुराज शाक्य, खतौली विधानसभा से राजकुमारी सैनी, रामपुर विधानसभा से आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया गया है।
सपा से ये बनाए गए हैं प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने इस उपचुनाव में कमर कस रखी है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी की लोकसभा सीट पर सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी से रघुराज शाक्य प्रत्याशी हैं। खतौली में मदन भैया को प्रत्याशी बनाया गाया है। आज़म खान के रामपुर सीट पर अभी सपा ने उम्मीदवार तय नही किया है।









