CAA पर मंगलवार को लग जाएगी रोक..? अबतक सैकड़ों याचिका दायर.. यहाँ पढ़ें SC का ये सुप्रीम फैसला…

CAA पर रोक लगाने के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और असम की संस्था AJYCP के साथ कई संस्थाओं की तरफ से याचिका दाखिल किया गया था।

देश भर में जब से नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने का ऐलान हुआ है, तब से इस मामले पर विपक्ष और मुस्लिम पक्ष केंद्र पर हमलावर है। मामला आये दिन तूल पकड़ता नजर आ रहा है। खबर है कि ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है।

जी हां, CAA के खिलाफ मुस्लिम पक्ष के सुप्रीम कोर्ट पहुँचने के बाद अब मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई होगी। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि, “इस मामले पर शीर्ष अदालत में में कुल सैकड़ों याचिकाएं अभी भी लंबित हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट इन सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करने का फैसला करता है।”

गौरतलब है कि, CAA नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसपर रोक लगाने के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया, असम कांग्रेस के नेता देवव्रत सैकिया और असम की संस्था AJYCP की तरफ से याचिका दाखिल किया गया था। इस याचिका के तहत इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के साथ इन सभी याचिकाकर्ताओं ने इस अधिसूचना पर रोक लगाने की मांग उठाई है। याचिका के तहत, “CAA कानून असंवैधानिक है और मुसलमानों के खिलाफ भेदभावपूर्ण है।”

Related Articles

Back to top button