
उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ योगी सरकार में कैबिनेट में मंत्री नंदगोपाल नंदी के पुत्र बहु सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। दरअसल, कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्प्रेसवे पर उनकी मर्सडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं, जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जिले के अधिकारी पहुंचे।
पीजीआई किया गया रिफर
कैबिनेट मंत्री के बेटे-बहु दोनों को मेडिकल कॉलेज से दोनों को लखनऊ पीजीआई रिफर कर दिया गया है। यह पूरा घटना कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली थाना इलाके में हुआ है। फिलहाल, अभी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।









