
ऋषिकेश; बीच सड़क पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा था. इस मामले को लेकर शुरु हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. मामले को लेकर अब पूरे प्रदेश में राजनीति रही है. हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में यूकेडी ने राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला फूंका और उनके बर्खास्तगी की मांग की. यूकेडी के प्रदेश महामंत्री सुशील उनियाल एवं वरिष्ठ नेता भुवन जोशी के नेतृत्व में यूकेडी ने पुतला फूंका. आप को बता दें कि त्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जिस व्यक्ति की पिटाई की है वह RSS का कार्यकर्ता बताया जा रहा है.
इस दौरान दोनों नेताओं ने बताया की कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सरेआम एक आम व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं, वह सिर्फ अपनी फरियाद लेकर बात कर रहा था. जिसमें वह काफी नाराज हो गए जबकि वह राज्य सरकार में मंत्री हैं, उनको फरियादी के ऊपर हाथ नहीं छोड़ना चाहिए था. उत्तराखंड राज्य जनआंदोलन से बना है, ऐसे में यहां की जन भावनाओं का सम्मान होना चाहिए. यूकेडी ने इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद चंद्र अग्रवाल के इस्तीफे की मांग की.









