पाकिस्तान में जनरल असीम मुनीर के खिलाफ चलाया गया अभियान, पीएम ने दी तीखी प्रतिक्रिया

पाक पीएम शहबाज शरीफ की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. शहबाज शरीफ ने कहा कि षड्यंत्रकारी दिमाग और तत्व एक बार फिर से देश के खिलाफ काम कर रहे है.

डिजिटल डेस्क– हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस समय बहुत सारे संकटों से जुझ रहा है. आर्थिक परेशानी के साथ-साथ सब्जियों के आसमान छूते भाव और राशन के बढ़ते दाम के साथ न जाने क्या-क्या समस्याएं है. वहां का राजनीतिक माहौल भी काफी ज्यादा बिगड़ा हुआ है.

इसी बीच चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल असीम मुनीर पर हत्या के प्रयास के संबंध में सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है. इस मामले में पाक पीएम शहबाज शरीफ की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
शहबाज शरीफ ने कहा कि षड्यंत्रकारी दिमाग और तत्व एक बार फिर से देश के खिलाफ काम कर रहे है. और देश की आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता के खिलाफ काम कर रहे है.

एक रिपोर्ट के अनुसार पीएमओ के द्वारा जारी बयान के अनुसार पीएम ने कहा कि 9 मई की घटनाओं के लिए भी ऐसी ही स्टोरी बनाई गई थी. जब तारीक ए इंसाफ प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी हमले किए गए थे.

इस तरीके से पाक पीएम ने इमरान खान पर खूब निशाना साधा है.

Related Articles

Back to top button