
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले दूसरे चरण का प्रचार शनिवार शाम 6 बजे तक थम जाएगा। इस चरण के तहत यूपी के कुल 09 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर की 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है। दूसरे चरण में शामिल जिले मुस्लिम बाहुल्य है लिहाजा दूसरे चरण का मतदान बहुत अहम माना जा रहा है।
यूपी में 09 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को होने वाला मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे चलेगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश हैं। बता दें कि चुनाव के दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में है जिनके भाग्य का फैसला दो करोड़ से भी अधिक वोटर्स को करना है।
14 फरवरी को प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर जिलों के 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाले है।
दूसरे चरण में शामिल ये विधानसभा सीटें
- बेहट
- नकुड़
- सहारनपुर नगर
- सहारनपुर
- देवबंद
- रामपुर मनिहारन
- गंगोह
- नजीबाबाद
- नगीना
- बढ़पुर
- धामपुर
- नहटौर
- बिजनौर
- चांदपुर
- नूरपुर
- कांठ
- ठाकुरद्वारा
- मुरादाबाद (ग्रामीण)
- मुरादाबाद (शहर)
- कुंदरकी
- बिलारी
- चंदौसी
- असमौली
- संभल
- स्वार
- चमरौआ
- विलासपुर
- रामपुर
- मिलक
- धनौरा
- नौगांवा सादात
- अमरोहा
- हसनपुर
- गुन्नौर
- बिसौली
- सहसवान
- बिल्सी
- बदायूं
- सेखूपुर
- दातागंज
- बहेड़ी
- मीरगंज
- भोजीपुरा
- नवाबगंज
- फरीदपुर
- बिठरी चैनपुर
- बरेली
- बरेली कैंट
- आंवला
- कटरा
- जलालाबाद
- तिलहर
- पुवायां
- शाहजहांपुर
- ददरौल