Cannes Film Festival 2026: ऐश्वर्या, अनुष्का ने नही, बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने पहना 1300 करोड़ का ड्रेस

कान्स फिल्म फेस्टिवल पिछले कुछ सालों में दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में शुमार हो चुका है। हर साल यहाँ इंटरनेशनल स्टार्स अपने शानदार और महंगे लुक्स से दुनिया का ध्यान खींचते हैं। रेड कार्पेट पर डिजाइनर गाउन, लग्जरी ज्वेलरी और अनोखा ...

कान्स फिल्म फेस्टिवल पिछले कुछ सालों में दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में शुमार हो चुका है। हर साल यहाँ इंटरनेशनल स्टार्स अपने शानदार और महंगे लुक्स से दुनिया का ध्यान खींचते हैं। रेड कार्पेट पर डिजाइनर गाउन, लग्जरी ज्वेलरी और अनोखा स्टाइल हमेशा चर्चा का विषय बनते हैं। बॉलीवुड की कई दिग्गज एक्ट्रेसेस जैसे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी कान्स में अपने फैशन सेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लेकिन साल 2025 में भारतीय एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसने इतिहास के सबसे महंगे रेड कार्पेट लुक का टैग अपने नाम कर लिया।

1300 करोड़ रुपये का था पूरा लुक

कान्स 2025 में उर्वशी रौतेला का पहला लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर माइकल सिन्को का डिजाइन किया हुआ एक बेहद खूबसूरत और शानदार गाउन पहना था। इस लुक को और ज्यादा यूनिक बनाने के लिए उर्वशी ने तोते के आकार वाला क्लच (पर्स) कैरी किया था और साथ में दुनिया के सबसे दुर्लभ हीरों से बनी ज्वेलरी पहनी थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्वशी के इस पूरे लुक की कुल कीमत करीब 155.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1300 करोड़ रुपये थी। यह रकम कई बड़े हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के कुल बजट से भी कहीं ज्यादा है। आपको बता दें कि इससे पहले हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का 5 मिलियन डॉलर का लुक रेड कार्पेट पर सबसे महंगा माना जाता था, जिसका रिकॉर्ड अब टूट चुका है।

लुक की कीमत बढ़ने की असली वजह: दुनिया के सबसे दुर्लभ हीरे

उर्वशी के इस रिकॉर्ड तोड़ लुक की सबसे बड़ी वजह उनकी लग्जरी ज्वेलरी थी। उन्होंने रेड कार्पेट पर दुनिया के कई सबसे दुर्लभ और महंगे डायमंड्स पहने थे, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इनमें ‘मुसयेफ रेड डायमंड’ (Moussaieff Red Diamond), ‘ओपेनहाइमर ब्लू डायमंड’ (Oppenheimer Blue Diamond), ‘ड्रेसडेन ग्रीन डायमंड’ (Dresden Green Diamond) और ‘टिफनी येलो डायमंड’ (Tiffany Yellow Diamond) जैसे विश्व प्रसिद्ध हीरे शामिल थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ इन डायमंड्स की कीमत ही करीब 151 मिलियन डॉलर थी। इसके अलावा, डिजाइनर माइकल सिन्को के इस आउटफिट में मैक्सिकन आर्ट से प्रेरित डिजाइन और बेहद बारीक कारीगरी की गई थी, जिसकी कीमत लगभग 4.8 मिलियन डॉलर थी। वहीं, उर्वशी के हाथ में दिखे तोते के डिजाइन वाले क्लच की कीमत करीब 50 हजार डॉलर बताई गई।

साल 2026 में भी उर्वशी का जलवा बरकरार

साल 2026 में भी उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने खास स्टाइल से लोगों को प्रभावित किया। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने वियतनामी डिजाइनर लेबल ‘जोलीपोली कॉउचर’ (JoliPoli Couture) का डिजाइन किया हुआ ग्लैमरस गाउन पहना। सिल्वर क्रिस्टल, बीड्स और बेहतरीन स्टोनवर्क से सजा यह आउटफिट बेहद यूनिक लग रहा था। गाउन का शीयर बॉडी-हगिंग डिजाइन और लैवेंडर टोन उनके पूरे लुक को रॉयल बना रहा था। इस आउटफिट के साथ उर्वशी ने मांग टीका स्टाइल का एक खास हेडपीस और बड़े मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए थे।

Related Articles

Back to top button