गाड़ी क्या पैदल तक नही चल सकती आम जनता, मार्ग के निर्माण हेतु पदयात्रा एवं क्रमिक अनशन शुरू

इस सड़क की स्थिति अति जर्जर है। आपातकालीन स्थिति में न तो एंबुलेंस और न ही पुलिस सेवा उपलब्ध हो पा रही है, बच्चे विद्यालय जाने में असमर्थ है।

कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के 10 गांवो को जोड़ने वाला कनैली भकंदा मार्ग अपने बदहाली के आंसू रो रहा है। यह कनैली भकंदा मार्ग पिछले 8 वर्षों से जर्जर स्थिति में है, शासन एवं प्रशासन को नियमित रूप से सूचित करने के बावजूद कोई निर्माण कार्य नही शुरू हुआ।

इस सड़क की स्थिति अति जर्जर है। सड़क की ऐसी खस्ताहाली की वजह से आपातकालीन स्थिति में न तो एंबुलेंस और न ही पुलिस सेवा उपलब्ध हो पा रही है, बच्चे विद्यालय जाने में असमर्थ है एवं आम जनता पैदल तक नही चल सकती है।

आज जमालपुर भकंदा से कनैली मेला ग्राउंड तक भकंदा दिया छेकवा धरमपुर बरगदी डांडी कनैली एवं अन्य गांवों के समस्त नागरिकों सहित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के नेतृत्व पदयात्रा निकाली गई एवं क्रमिक अनशन का आह्वाहन किया गया। यह क्रमिक अनशन तब तक चलेगा जब तक की इस कनैली भकंदा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नही हो जाता है।

रिपोर्ट- मोअज्जम खान

Related Articles

Back to top button