
UP By Poll Voting 2024: आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज, यानी 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली चुनावी लड़ाई है, जिसमें कांग्रेस ने खुद को बाहर रखा है और समाजवादी पार्टी (SP) का समर्थन किया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) सभी नौ सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारते हुए अकेले चुनावी मैदान में है।
शोभा वर्मा ने डाला वोट
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं गाजियाबाद सीट से… जहाँ सपा प्रत्याशी समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ हैं। वोटरों को गिफ्ट बांटने के आरोप में केस लिखा गया हैं। राज सिंह जाटव समेत 3 लोगों पर केस हुआ हैं। ये मुकदमा सिहानी गेट पुलिस ने दर्ज किया हैं।
इन सीटों पर हो रहा है उपचुनाव
- कटेहरी (आंबेडकरनगर)
- करहल (मैनपुरी)
- मीरापुर (मुजफ्फरनगर)
- गाजियाबाद
- मझवां (मिर्जापुर)
- सीसामऊ (कानपुर)
- खैर (अलीगढ़)
- फूलपुर (प्रयागराज)
- कुंदरकी (मुरादाबाद)
कुल 90 उम्मीदवार मैदान में
इस उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से हैं, जबकि सबसे कम 5-5 उम्मीदवार खैर (सुरक्षित) और सीसामऊ सीट पर हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में, सपा ने सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर सीटों पर कब्जा जमाया था। मीरापुर सीट पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का कब्जा था, जो अब भाजपा का सहयोगी दल बन चुका है। वही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सीसामऊ को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
मतदान कब से कब तक
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मतदान आज सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। उपचुनाव में से आठ सीटें मौजूदा विधायकों के लोकसभा चुनाव के कारण खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ सीट पर मौजूदा सपा विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है।
सपा प्रत्याशी ने डाला वोट
इसी के साथ सभी सीटों पर प्रत्याशी भी वाट डालने पहुंच रहे हैं। इसी बीच अंबेडकरनगर के कटेहरी में सपा प्रत्याशी शोभा वर्मा ने अपना वोट डाला हैं। वोट डालने के बाद उन्होनें कहा कि- मुझे भरोसा है कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही हैं। मुस्लिमों को बाहर नहीं निकलने दे रही हैं।









