केंद्र सरकार ने बड़े स्तर पर किए IAS-IPS अफसरों के तबादलें, देखें किनको कहां मिली तैनाती…

AGMUT कैडर के अफसरों के तबादले करते हुए करते हुए दिल्ली, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मिजोरम, गोवा समेत कई राज्यों में तैनात किया गया है।

एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को एजीएमयूटी कैडर के कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। ये तबादले राजधानी दिल्ली सहित केंद्र शासित प्रदेशों में किए गए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश के अनुसार IAS दिलराज कौर का दिल्ली से अंडमान निकोबार तबादला कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर AGMUT कैडर के IAS-IPS अफसरों के तबादले करते हुए करते हुए दिल्ली, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मिजोरम, गोवा, अंडमान-निकोबार, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर व चंडीगढ़ में अलग-अलग पदों पर तैनात अफसरों को इधर से उधर किया गया है। IPS अनायत अली चौधरी का लद्दाख से जम्मू-कश्मीर, IPS शिव कुमार का जम्मू-कश्मीर से लद्दाख, IPS अभिषेक धानिया का गोवा से दिल्ली, IAS अजीत रॉय का गोवा से मिजोरम तबादला कर दिया गया है।

इसी क्रम में IAS चौधरी अभिजीत का पुडुचेरी से चंडीगढ़, IPS सोनल स्वरुप का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, IAS विदिथा रेड्डी का अंडमान निकोबार से दिल्ली, IAS अमोल श्रीवास्तव का मिजोरम से दिल्ली, IAS विक्रम सिंह मलिक का दिल्ली से लद्दाख, IAS पूर्वा गर्ग का चंडीगढ़ से अंडमान निकोबार और IPS विवेक किशोर का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश तबादला कर दिया गया है।

इन IAS,IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

  • IAS दिलराज कौर का दिल्ली से अंडमान निकोबार तबादला
  • IPS अनायत अली चौधरी का लद्दाख से J&K तबादला
  • IPS शिव कुमार का J&K से लद्दाख हुआ तबादला
  • IPS अभिषेक धानिया का गोवा से दिल्ली तबादला हुआ
  • IAS अजीत रॉय का गोवा से मिजोरम तबादला हुआ
  • IAS चौधरी अभिजीत का पुडुचेरी से चंडीगढ़ तबादला
  • IPS सोनल स्वरुप का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश तबादला
  • IAS विदिथा रेड्डी का अंडमान निकोबार से दिल्ली तबादला
  • IAS अमोल श्रीवास्तव का मिजोरम से दिल्ली तबादला
  • IAS विक्रम सिंह मलिक का दिल्ली से लद्दाख तबादला
  • IAS पूर्वा गर्ग का चंडीगढ़ से अंडमान निकोबार तबादला
  • IPS विवेक किशोर का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश तबादला।

Related Articles

Back to top button