
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरी गई इस प्रतिमा का वजन 65 मीट्रिक टन है। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी के मध्य में संशोधित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक लगभग 101 एकड़ में फैले इस नए रूप में राजपथ के दोनों ओर लॉन शामिल हैं।
नई दिल्ली नगर परिषद NDMCने बुधवार को राजपथ का नाम बदलकर कार्तव्य पथ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। लोकसभा सांसद और NDMC सदस्य मीनाक्षी लेखी ने कहा कि NDMC परिषद की विशेष बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब इसका नाम बदलकर कार्तव्य पथ कर दिया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि बोस को पूरी दुनिया नेता मानती है, दुर्भाग्य से इस महानायक को भुला दिया गया।
पीएम मोदी ने संशोधित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करने के बाद देश के नाम सम्बोधन दिया। अपने सम्बोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों के अभिनंदन करता हूं, आज के कार्यक्रम पर पूरे देश की नजर है। उन्होने कहा कि आज एक नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है जो नए भारत के आत्मविश्वास की आभा है। उन्होने अपने सम्बोधन में राजपथ के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि आज से राजपथ इतिहास की बात हो गया, गुलामी की एक और पहचान से मुक्ति की बधाई आज से राजपथ हमेशा के लिए मिट गया। पीएम मोदी आगे कहा कि आज से कर्तव्यपथ के रुप में इतिहास का सृजन होगा, आधुनिक और सशक्त भारत की प्राण प्रतिष्ठा हुई।









