पति से प्रतिशोध…CEO मां ने बेटे का किया कत्ल, आखिर क्या है हत्या वाले रात की सच्चाई

सूचना के पति वेंकटरमन मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने सूचना के साथ 2010 में लव मैरिज शादी की थी 2019 में दोनों से एक बेटा हुआ।

कोई सपने में भी नहीं सोच सकता की कोई मां अपने ही बेटे को बेरहमी से मार सकती है। क्योंकि दुनिया में आने के बाद सबसे ज्यादा प्यार मां ही देती है। लेकिन ये कलयुग है और कुछ कलयुगी मां हैं, जो मां बेटे के रिश्ते को कलंकित करती हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है। अपने चार साल के बेटे की हत्या करने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट और स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ 39 साल की सूचना सेठ के बारे में लगातार खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन सूचना सेठ के पति का वीडियो कॉल भी आया था।

सूचना के पति वेंकटरमन मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने सूचना के साथ 2010 में लव मैरिज शादी की थी। 2019 में दोनों से एक बेटा हुआ। कोरोना काल में पति-पत्नी में दूरियां बढ़ने लगी। दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। लेकिन अभी तक तलाक नहीं हुआ था। कोर्ट ने बेटे को मांक की कस्टडी में दिया था। इसके साथ ही कहा था कि वेंकटरमन अपने बेटे से मिल सकते हैं।

सूचना को यह अच्छा नहीं लगा। वह अपने बेटे को वेंकटरमन से दूर रखना चाहती थी। इसलिए उन्होंने बेटे को मारने का प्लान बनाया। सूचना और वेंकटरमन दोनों बेंगुलुरू में अलग-अलग रहते थे। कोर्ट के आदेश के अनुसार रविवार के दिन वेंकटरमन अपने बेटे से मिलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दिन सूचना अपने बेटे को लेकर गोवा पहुंच गई। जिससे वेंकटरमन बेटे से न मिल सके। इसी बीच वेंकटरमन को इंडोनेशिया चले गए। उन्होंने अपने बेटे से बात करने के लिए सात जनवरी को सूचना के मोबाइल पर वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल पर बात भी हुई। इस बात से गुस्साई सूचना ने बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कपड़े में बांधकर बैग में डाल लिया। इसके बाद खुद सुसाइड करने की कोशिश की। इसी दौरान खून होटल के कमरे में फैल गया। सूचना ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस बीच सूचना का सुसाइड करने का इरादा बदल गया। उसने गोवा से बेंगलुरु जाने का प्लान बनाया। जहां बेटे को ठिकाने लगाने का प्लान था। लेकिन होटल स्टाफ की होशियारी से वह इसमें कामयाब नहीं हो सकी।

Related Articles

Back to top button