
चमोली. घर मे डांट डपट से नाराज होकर घर छोड़कर भागने की कोशिश कर रही दो नाबालिग लड़कियों को थराली पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया वहीं इन्ही नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवाल ब्लॉक के कोटेड़ा गांव की दो नाबालिग लड़कियां माता पिता की डांट से गुस्सा होकर घर से फरार हो गयी थी। परिजनों द्वारा काफी खोजने के बाद जब देवाल चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी गयी तो पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए सर्विलांस सेल की मदद से दोनों लड़कियों की लोकेशन प्राप्त की और मींग गधेरे के पास से दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। वहीं दोनों लड़कियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बयान देते हुए बताया कि दो व्यक्तियों द्वारा नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई।
पुलिस ने मामले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट और 354 a पोक्सो एक्ट में में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मधुसूदन पुरोहित निवासी पैनगढ़ और सुरोप सिंह उर्फ आशुतोष राणा निवासी रुद्रप्रयाग को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया जा रहा है। वहीं बरामद की गई दोनों नाबालिग लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।









