Chandrayaan3;लैंडर से बाहर निकला रोवर ‘प्रज्ञान’, चांद की सतह पर शुरू की सैर, इसरो ने दी अहम जानकारी

सीएच-3 रोवर..लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर सैर कर रहा है. इसरो ने कहा है कि शीघ्र ही आगे की अपडेट आप लोगों के साथ साझा की जाएगी.

बेंगलुरु; अपना चंद्रयान-3 चांद की धरती पर बुलंदी का ‘तिरंगा’ गाढ़ रहा है. लैंडर के सटीक लैंडिंग के पश्चात अब रोवर ‘प्रज्ञान’ ने अपना काम शुरू कर दिया है. ‘प्रज्ञान’ लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सहत पर चहल कदमी कर रहा है. इसरो ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है.

इसरो ने ट्वीट कर बताया है कि सीएच-3 रोवर..लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर सैर कर रहा है. इसरो ने कहा है कि शीघ्र ही आगे की अपडेट आप लोगों के साथ साझा की जाएगी. चांद की सतह पर प्रज्ञान के उतरने के बाद कई चांद के कई राज सामने आएंगे.

बता दें कि चंद्रयान के को तीन भागों में बांटा गया था. पहला भाग प्रोप्लशन मॉड्यूल है जो लैंडर को चांद कर पहुंच चुका है. दूसरा हिस्सा विक्रम है. लैंडर विक्रम के साथ रोवर प्रज्ञान को भेजा गया था. लैंडर विक्रम ने चांद पर सफलतापूर्वक उतरकर मिशन का पहला पड़ाव निकाला था. अब रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर से निकलकर चांद की सतह पर भ्रमण कर रहा है. जो चांद से जुड़ी विभिन्न जानकारियां इकठ्ठा करेगा.

Related Articles

Back to top button