चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद भेजी तस्वीर, इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी

इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी "ये लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें हैं जो कि सॉफ्टलैंडिग के दौरान ली गई है" । इसके साथ ही उन्होनें बताया CH-3 लैंडर और MOX-ISTRAC के बीच संचार लिंक स्थापित' हो गया है।

चंद्रयान-3 ने आज 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्टलैंडिग कर ली है। इस लैंडिंग के साथ भारत ने पूरे विश्व में इतिहास रच नया कीर्तिमान बना दिया है। चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद पहली तस्वीर भेजी है जो कि लैंडर ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिग के दौरान लिया है।

इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी “ये लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें हैं जो कि सॉफ्टलैंडिग के दौरान ली गई है” । इसके साथ ही उन्होनें बताया CH-3 लैंडर और MOX-ISTRAC के बीच संचार लिंक स्थापित’ हो गया है।

इसी के साथ NASA ने भी ISRO की इस सफलता पर बधाई दी है. NASA के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव सफल लैंडिंग के लिए ISRO और भारत को बधाई। भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर काफी ज्यादा खुशी हो रही है.

Related Articles

Back to top button