यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण के खिलाफ आरोप होंगे तय, कोर्ट ने खारिज की याचिका, अब कटेगा टिकट !

लोकसभा चुनाव के बीच बृज भूषण शरण सिंह को बड़ा झटका लगा है। महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप अब तय होंगे। कोर्ट ने सांसद की याचिका खारिज कर दी। अब कोर्ट में उनके खिलाफ दायर चार्जशीट पर आरोप तय होंगें।

दिल्ली कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करने वाली भाजपा सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण सिंह की याचिका खारिज कर दी। बृज भूषण शरण सिंह ने दावा किया कि घटना के दिन वह भारत में नहीं थे।

कैसरगंज से टिकट फिर से फंस सकता है ?

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट और वहां के बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह की। इस सीट पर BJP उम्मीदवार का ऐलान करने पर फंसी नजर आ रही है। सब को उम्मीद था कि आखिरी बार जारी सूची में कैसरगंज सीट अपना उम्मीदवार पा ही जाएगा। मगर इस बार भी ऐसा नहीं हुआ। कैसरगंज का माहौल उम्मीद का नहीं बल्कि चिंता का है। इस सीट से विधायक हैं बृजभूषण शरण सिंह! नाम तो आपने सुना ही होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वे पिछले दो साल से भारत के कुछ शीर्ष पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का ऐसा मानना है कि इन आरोपों के चलते उन्होंने अपनी चमक भले ही खो दी हो, मगर कैसरगंज सीट पर उनका आज भी काफी प्रभाव है। और ये आंकड़े भी कहते हैं 2019 के चुनाव को ही देख लीजिये जिसमें इस सीट से उन्हें 2,60,000 वोटों से जीत मिली थी।

Related Articles

Back to top button