
लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा आयोजित ACI ASQ अवार्ड 2025 में दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में नामांकित किया गया है, जो लखनऊ के लिए गर्व का पल है।
एयरपोर्ट को निम्नलिखित श्रेणियों में सम्मानित किया गया
- बेस्ट एयरपोर्ट फॉर डिपार्चर्स (5-15 मिलियन पैसेंजर्स) – एशिया-पैसिफिक
- बेस्ट एयरपोर्ट फॉर अराइवल्स – ग्लोबल कैटेगरी
यह अवार्ड एक विशेष समारोह में अदा किए जाएंगे, जो एसीआई की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।
यह सम्मान लखनऊ एयरपोर्ट के यात्रियों की सुविधा, निर्बाध प्रक्रियाओं और गर्मजोशी से स्वागत करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एयरपोर्ट के प्रत्येक पहलू में यात्रियों की सुनवाई और उनकी उम्मीदों से अधिक सेवा देने की संस्कृति झलकती है। चाहे वह स्मूथ डिपार्चर हो या यादगार अराइवल, हर कदम पर लखनऊ एयरपोर्ट अपने यात्रियों को सर्वोत्तम अनुभव देने के लिए कृतसंकल्प है।
इन वैश्विक पुरस्कारों का श्रेय एयरपोर्ट की टीम को जाता है, जो हर दिन यात्रियों को उनके सफर का केंद्र बनाकर काम करती है।









