
लखनऊ : भारत सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देना का ऐलान किया है. जिसकी जानकारी पीएम मोदी ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट करके दी है. पीएम के घोषणा करते ही लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देने वालों का ताँता लग गया.
श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने का फैसला स्वागत योग्य कदम।
— Anil Dubey (@AnilDubeyRLD) February 3, 2024
किसानों के मसीहा दलित शोषित वंचित व पिछड़े वर्ग को सम्मान दिलाने वाले स्व चौधरी चरण सिंह जी को #भारत_रत्न से केंद्र सरकार कब सम्मानित करेंगी जनता जानना चाहती है कि सिर्फ सम्मान अपने नेताओं को ही मिलेगा। pic.twitter.com/c1JoDNPBPd
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर आरएलडी पार्टी के प्रवक्ता अनिल दुबे ने एक्स पर पोस्ट करके उनको बधाई देते हुए सरकार के इस कदम को सही बताया है. इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देना सही कदम है. भारत रत्न देने का फैसला स्वागत योग्य कदम है. इसके साथ ही उन्होंने स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग कर डाली है. उन्होंने कहा की स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न कब देगी सरकार, क्या सिर्फ अपने ही नेताओं को ही सम्मान देगी सरकार ?.
अब ये देखना दिलचस्प होगा की आरएलडी पार्टी की इस डिमांड को भारत सरकार पूरा करती है या नहीं। फिलहाल पार्टी के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी मांग रख दी है.









